मंडला: महाराजपुर के छात्रों ने जल पात्र रखकर जीव-जंतुओं की रक्षा का संकल्प लिया
Mandla, Mandla | Apr 27, 2026 भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जीवन बचाओ अभियान के तहत महाराजपुर क्षेत्र में सकोरे अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पक्षियों और जीव-जंतुओं की रक्षा का संकल्प लिया। सोमवार १२ बजे विद्यार्थियों ने अपने घरों से मिट्टी के बर्तन (सकोरे) लाकर विद्यालय परिसर और आसपास के पेड़-पौधों पर लगाए।