मेहदावल: मेहदावल पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में दर्ज हुआ मुकदमा
संतकबीरनगर। जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेंहदावल पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्ष