देवबंद: थाना नागल पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को उसके घर से किया गिरफ्तार, अदालत से जारी हुए थे वारंट
सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वारंटी आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत की गई। बुधवार दोपहर 3 बजे सीओ देवबंद के पर्यवेक्षण में थाना नागल प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव भाटखेड़ी में दबिश दी।