कराहल: कराहल में दिव्यांगजनों व वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित, 36 दिव्यांगजनों को 61 व 14 वृद्धजनों को 80 उपकरण मिले
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को सहारा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत कराहल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 36 दिव्यांगजनों को 61 प्रकार के विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।