कराहल: कराहल में निर्माणाधीन पुलिया के पास पलटा ट्रैक्टर, आग लगने से जलकर खाक
नेशनल हाईवे 552 पर ग्राम कलमी के पास निर्माणाधीन पुलिया के समीप शुक्रवार को एक खाद से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटते ही ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, ट्रैक्टर-ट्रॉली जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। ट्रैक्टर ग्राम ज्वालापुर का बताया जा रहा है,