चांदपुर: बिजनौर में चांदपुर पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया
बिजनौर जिले में साइबर ठगी का मामला लगातार सामने आ रहा है। आज सोमवार को शाम करीब 4 बजे चांदपुर पुलिस ने साइबर थकी गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से धन उगाई करते थे शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है और चांदपुर निवासी रितिक चौहान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन 16हजार से अधिक की रकम बरामद की है