सदर: जाली नोटों के बड़े तस्कर जाकिर को पश्चिम बंगाल से किया गया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jul 4, 2026 उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। जाली भारतीय नोटों की तस्करी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी जाकिर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस के अनुसार जाकिर लंबे समय से फर्जी नोटों के नेटवर्क से जुड़ा था और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में जाली नोटों की सप्लाई करता था। आरोपी की तलाश कई मामलों में की जा रही थी।