*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत लगा शिविर*
---------------
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत पन्ना विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मड़ला में सेक्टर स्तरीय शिविर का आयोजन गत शनिवार को ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के आवेदन की मौके पर सुनवाई की गई एवं संबंधित विभाग को निराकरण के निर्देश भी दिए गए। शिविर में शासन की विविध योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत योजनाओं का लाभ प्राप्त होने से सामाजिक जीवन में आए बदलाव की जानकारी प्रदान की। इन हितग्राहियों में फुलिया प्रजापति एवं शिवनंदन राय द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, कामनी शिवहरे द्वारा मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना, राधा विश्वकर्मा एवं हक्की बाई द्वारा ग्रामीण आजीविका एवं रश्मि विश्वकर्मा द्वारा जिला उद्योग केन्द्र के अंतर्गत संचालित जनरल स्टोर से आये बदलाव की जानकारी साझा की गई।
जन विश्वास अभियान के शिविर में विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति आदेश का वितरण किया गया। शिविर में एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, जपं सीईओ जयशंकर तिवारी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति, सहायक संचालक पंचायती राज घनश्यामदास शर्मा, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग अरविन्द कुमार उपाध्याय, एपीओ अमित यादव, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अंकित त्रिपाठी, शशि अहिरवार सहित जनपद पन्ना एवं सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतों के पटवारी, सचिव व ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक तिवारी ब्लाक समन्वयक द्वारा किया गया।
Panna, Panna | Sep 27, 2026