खगड़िया: श्रीपुर गांव में गीदड़ ने किया बच्चे पर हमला, जख्मी
जिले के श्रीपुर गांव में मंगलवार को गीदड़ ने बच्चों के झुंड पर हमला कर दिया। जिससे एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी कीस्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि आनन फानन में बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर बच्चे के परिजनों ने बताया कि गांव में बीते कुछ दिनों से गीदड़ द्वारा लगातार बच्चों पर हमला किया.