शिवपुरी नगर: शहर में पानी की सप्लाई सुचारू रखने के लिए कलेक्टर का निर्देश
शहर में पेयजल संकट की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सतनबाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। पिछले कुछ दिनों से प्लांट की मोटर बार-बार जलने के कारण शहर में पानी सप्लाई प्रभावित हो रही थी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मोटर मरम्मत करने वाले मैकेनिक से चर्चा की और जरूरी सुधार कार्य करवाकर मोटरों को दोबारा चालू कराया,