तुलसीपुर: देवीपाटन शक्तिपीठ पर योगी मिथलेश नाथ ने नवरात्रि की नवमी तिथि को किया कन्या पूजन
6 अप्रैल रविवार सुबह 8:30 बजे देवीपाटन शक्तिपीठ पर महंत योगी मिथलेश नाथ द्वारा नवरात्रि के नवमी तिथि को कन्या पूजन एवं कन्या भोज कर नवरात्रि व्रत की पूर्णाहुति की। इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं का पैर धुल कर तिलक लगाकर पूजन अर्चन कर भोजन कराया एवं दान दक्षिणा दिया कन्या पूजन में बड़ी संख्या में मंदिर के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।