तुलसीपुर: नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी तिथि को देवीपाटन शक्तिपीठ पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी
6 अप्रैल रविवार शाम 4:00 बजे देवीपाटन शक्तिपीठ पर नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी तिथि को दर्शन पूजन कर व्रत की पूर्णाहुति करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सूर्यकुंड से लेकर मंदिर परिसर तक श्रद्धालु महिला पुरुष लाइन में लग कर मां पाटेश्वरी का दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन लगातार लगा हुआ है एवं दिशा निर्देश दे रहा है।