गोला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तराई में बसी शारदा नदी ने कटान शुरू कर दिया है। इस बीच बेलहा सिकटिहा गांव के समीप शारदा नदी कटान कर रही है। कटान होने से ग्रामीण एवं किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग अपने घरों से सामान निकाल कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।