चौथम: कैथी में पूर्व विधायक की छठी पुण्यतिथि पर अमरजीत कौर ने केंद्र सरकार को घेरा, कई मुद्दे उठाए
भाकपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार की चौथम प्रखंड के कैथी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और मजदूरों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। सरकार जनता के बुनियादी