भवानीपुर: सीएचसी भवानीपुर में सीएस ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश
भवानीपुर :-- पूर्णिया के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कन्नौजिया ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवानीपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया।