हजारीबाग: फर्जी वंशावली से जमीन रजिस्ट्री और मुआवजा गबन का आरोप
हजारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड के शिलाडीह पंचायत में फर्जी वंशावली के आधार पर 54 डिसमिल जमीन की अवैध रजिस्ट्री कराने और भू-अर्जन के 9.11 लाख रुपये मुआवजा गबन करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित सोहेल अंसारी ने हजारीबाग आयुक्त एवं उपायुक्त को आवेदन देकर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि सोहेल के अनपढ़ पिता जुमराती मियां के नाम पर दर्ज जमीन का मुआवजा मिनहाज अंसारी और कलीम अंसारी ने बैंक में संयुक्त खाता खुलवाकर निकाला जबकि पीड़ित को केवल दो लाख रुपये ही मिले। साथ ही, मुखिया और अंचल कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी वंशावली बनाकर एलपीसी जारी कर अवैध रजिस्ट्री की गई। सोहेल ने मुखिया पर पांच लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पीड़ित ने सभी वैध-अवैध दस्तावेज आयुक्त को सौंपकर जांच और जमीन वापस दिलाने की गुहार लगाई है