हज़ारीबाग: राहुल दुबे गैंग के शूटर को पुलिस ने दबोचा, फायरिंग की साजिश हुई नाकाम
हजारीबाग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे साइडिंग में लेवी वसूली और दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। एसआईटी ने उसके पास से लोडेड पिस्टल, कारतूस और खोखा बरामद किया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।