कैराना: मां-बेटों के साथ मारपीट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jun 29, 2026 मोहल्ला पट्टोवाला निकट निर्मल चौराहा निवासी वसीम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने भाई सुहैल व माता वकीला के साथ बाइक से मोहल्ला खैलकलां खुरगान रोड पर मामा के यहां जा रहा थे। आरोप है कि धर्मस्थल वाली गली के मोड पर हारून व उसके पुत्रों साहिल, अलीशान और सरफराज ने रोक लिया, जिन्होंने लाठी—डंडों से उनके साथ मारपीट की।