नूह: पूर्व कमांडो हिदायत खान ने बूचड़खाने के खिलाफ टपकन गांव के प्रदर्शन को दिया समर्थन
नूंह के टपकन गांव में बूचड़खाने की बदबू से प्रभावित ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेता हिदायत खान ने स्थानीय लोगों का समर्थन किया। उन्होंने इसे जनहित का मुद्दा बताया और शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने पर जोर दिया।