सुसनेर: सुसनेर रेस्ट हाउस पर मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिलाध्यक्ष का स्वागत कर किया प्रेस कार्ड का वितरण
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा गुरुवार की दोपहर में 2 बजे उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुसनेर रेस्टहॉउस पर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर व जिला उपाध्यक्ष यूनुस लाला का स्थानीय पत्रकारो के द्वारा स्वागत किया गया। यहाँ पर ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सोनी के नेतृत्व में सभी पत्रकारो को संघ के नवीन प्रेस कार्ड वितरित किये गए।