अजीतमल: शादी समारोह में विवाद शांत कराने गए युवक से मारपीट, बरुआई निवासी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
क्षेत्र के बरुवाई गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद को शांत कराने गए युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरुवाई निवासी शिव बाबू पुत्र जयराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। सोमवार रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह के