सिंगरौली: नवानगर पुलिस ने शराब पीकर ट्रेलर चला रहे चालक को किया गिरफ्तार, वाहन को किया जब्त
निगाही मोड मे थाना नवानगर पुलिस टीम द्वारा वाहन चेंकिग की जा रही थी, उसी दौरान टेलर कमांक सीजी 10 बीएम 7037 के चालक द्वारा नशे की हालात मे तेज रफ्तार से ट्रेलर चलाकर आया, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया किन्तु ट्रैलर चालक द्वारा वाहन न रोककर भागने का प्रयास किया गया, जिसे घेराबंदी कर पकडकर वाहन चालक रामसुभग पाल पिता दयाराम पाल उम्र 20 वर्ष निवासी चमेली मोड थाना बैढन का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल बैढन से कराया गया, जिसमे चालक के शराब के नशे मे होने की पुष्टि होने पर ट्रेलर वाहन जप्त किया तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।