सिंगरौली: फुलकेश गांव के मोड़ पर 4 फीट हाइट तक उछली बेकाबू मोटरसाइकिल, चालक सहित तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल
चितरंगी थाना क्षेत्र के फूलकेश गांव के मोड पर बेकाबू तेज मोटरसाइकिल बड़े पत्थर से टकराकर करीब 4 फीट ऊंचाई तक उछल गई जिसमें सवार चालक समेत तीन युवक घायल हो गए हैं जिसमे दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में जारी है।