सिंगरौली: दुकानदार से मारपीट कर फरार दो आरोपियों को नवानगर पुलिस ने थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
नवानगर थाना क्षेत्र के दुकानदार संजीवन चौरसिया पिता मुरली चौरसिया उम्र 45 वर्ष के साथ 18 फरवरी को तीन लोगों ने उधारी सामान न देने पर मारपीट की थी जिसमें से एक आरोपी को नवानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी नवानगर पुलिस ने रविवार को की है।