हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के निजाम रूईया गांव में बुधवार दोपहर हुए वज्रपात की चपेट में आने से वार्ड सदस्य सुमित्रा पूर्ति और लक्ष्मण पिंगुवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को निजी वाहन से कुमारडुंगी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के वक्त 32 वर्षीय वार्ड सदस्य सुमित्रा पूर्ति अपने घर में खटिया पर बैठकर लक्ष्मण पिंगुवा के साथ बातचीत कर रही थीं।