कैलारस थाना के नवागत थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह ने आज जाम की समस्या को हल करने के लिए कार्रवाई की। पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर पहाड़गढ़ रोड चौराहा और पुरानी सब्जी मंडी रोड चौराहा पर जाकर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को समझाइए दी। वही दोनों जगह से ठेले आदि हटाने व ई रिक्शा ना रोकने की हिदायत दी है। यह कार्रवाई आज 23 फरवरी को शाम 5 से 6 बजे तक की गई है।