रफीगंज: चकलदह के समीप सड़क दुर्घटना में 7-8 लोग घायल, सभी बारात में जा रहे थे
गुरुवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे रफीगंज–गुरारू पथ पर गोरडिहा चकलदह के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे। गुरारू महुली से धंधवां गांव के लिए स्कॉर्पियो में सवार होकर लोग बारात में जा रहे थे। इसी दौरान चकलदह के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।