मंझनपुर: शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर मंझनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, पीएम के नाम भेजा ज्ञापन
सेवा सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिले के शिक्षकों ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले जुटे शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजकर वर्ष 2010 से पहले तथा 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए स्पष्ट नीति बनाए जाने की मांग की है।