देवघर: तक्षशिला विद्यापीठ मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवघर नगर का शाखा संगम हुआ आयोजित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवघर नगर की ओर से रविवार को तक्षशिला विद्यापीठ मैदान में नगर के सभी शाखों का एक स्थान पर एक ही समय में और एक ही कार्यक्रम के तहत शाखा संगम आयोजित किया गया संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देवघर नगर की 19 शाखों के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।