लखीसराय: लखीसराय विधानसभा भाजपा प्रधान कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125 वीं जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
सोमवार को लखीसराय भाजपा के विधानसभा प्रधान कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वें स्मरण पर्व के मौके पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें कृषि मंत्री बिहार विजय कुमार सिन्हा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनक राम शामिल हुए. पूर्वाहन 11 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. यहां संगठन की मजबूती और आगामी कार्य योजना पर चर्चा हुई.