कोल: अलीगढ़ पुलिस ने पैदल गश्त के जरिए अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया
Koil, Aligarh | Jun 29, 2025 अलीगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया जा रहा है। इस दौरान सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है।