चान्दन: मुकुंदा के पास सड़क हादसे में दूल्हे समेत जीप सवार 5 रिश्तेदार घायल
Chanan, Banka | May 11, 2026 मुकुंदा के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कमांडर जीप मोड़ पर मुड़ने के दौरान असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में होने वाला दुल्हा समेत 5 रिश्तेदार जख्मी हो गया। जख्मी सभी का इलाज सुबह करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया।