जमुई: सदर अस्पताल में फर्जी स्वास्थ्यकर्मी बनकर वसूली, संदिग्ध युवक को किया गया हिरासत में
Jamui, Jamui | Apr 25, 2026 जमुई सदर अस्पताल में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक संदिग्ध युवक को स्वास्थ्यकर्मी बनकर लोगों से मेडिकल रिपोर्ट बनाने के नाम पर रुपए वसूलते हुए पकड़ा गया। सतर्क स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर चिकित्सा कक्ष में पूछताछ शुरू कर दी। युवक अपनी पहचान स्वास्थ्यकर्मी के रूप में बता रहा था, जिससे मरीजों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।