अररिया: होटलों और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा ऑडिट के लिए विशेष अभियान जारी, लापरवाही पाए जाने पर होगी सीलिंग की कार्रवाई
Araria, Araria | Jun 7, 2026 जिला प्रशासन, अररिया द्वारा जिले के सभी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, अस्पताल, निजी नर्सिंग होम एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान बिहार अग्निशमन सेवा अधिनियम, 2014 एवं बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली, 2021 के प्रावधानों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।