बारसोई: अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में शांति समिति की हुई बैठक, डीएसपी समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद
बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम के कार्यालय में गुरुवार को शाम चार बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बारसोई अनुमंडल के डीएसपी अजय कुमार के अलावा बारसोई अनुमंडल के कई जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने को लेकर विशेष चर्चा किया गया ।