बारसोई: किरोरा के पास उत्पाद विभाग ने 5 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
किरोरा के समीप लगभग पांच लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को उत्पाद विभाग ने सोमवार को शाम सात बजे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है जबकि एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर बलरामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।