बारसोई: चेक पोस्ट के पास अपराध की योजना बनाते समय दो अपराधियों को आबादपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा व पिस्टल बरामद
आबादपुर थाना पुलिस ने सोमवार को शाम चार बजे चेक पोस्ट के समीप अपराध की योजना बनाते दो अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है जबकि एक देसी कट्टा एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए आबादपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।