सिमडेगा: सिमडेगा सरना में आषाढ़ी पूजा: प्रकृति शक्ति की आराधना कर अच्छी वर्षा और सुख-समृद्धि की कामना
सिमडेगा: सलडेगा मौजा स्थित सरहुल सरना स्थल पर बुधवार को 1 बजे पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ आषाढ़ी पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मौजा के पहान बाबूलाल उरांव एवं पुजारी बिरसा मुंडा ने प्रकृति शक्ति की आराधना करते हुए क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा, भरपूर फसल, सुख-समृद्धि एवं ग्रामवासियों के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।