पताही: जमुनी टोला स्थित यूएमएस में एमडीएम के बर्तन सहित 24 बोरा चावल की हुई चोरी
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनी टोला जिहुली में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय का ताला काट कर मध्याह्न भोजन निर्माण के लिए रखे गए 24 बोरा चावल तथा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की चोरी कर ली गई। विद्यालय के प्रभारी एचएम धर्मेंद्र कुमार झा ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।