सिकंदराराऊ: हसायन की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने नगला विजन रोड के पास छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले 1 शोहदे को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन-शक्ति अभियान के क्रम में थाना हसायन पर गठित मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नगला विजन रोड के पास खडे होकर आने जाने वाली छात्राओं पर टिप्पणी व फब्तियां कसने वाले 01 शोहदे अनुज पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला मिया थाना हसायन को गिरफ्तार किया है।