अंबाह: महंगी किताबों के खिलाफ ABVP का नगर पालिका चौराहे पर प्रदर्शन, बीओ को सौंपा ज्ञापन
Ambah, Morena | Jul 21, 2026 अंबाह नगर पालिका चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों और 20 प्रतिशत छूट नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बीआरसी के नाम बीओ किरार को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों में एनसीईआरटी पुस्तकें लागू कराने, 20 प्रतिशत छूट सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले पुस्तक विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की