जैतपुर: डोगरी टोला में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
जैतपुर थाना क्षेत्र के डोगरी टोला में 65 वर्षीय माधो गोड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, एसडीओपी विकास पांडे और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा जांच और रिपोर्ट आने के बाद होगा।मामले में जांच पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से तेज कर दी है।