धमतरी: 50% से कम रिजल्ट पर 10 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस, कलेक्टर ने दिए सुधार के निर्देश
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के 10 स्कूलों ने 50% से कम परिणाम दिए। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने प्राचार्यों व शिक्षा विभाग की समीक्षा कर कम परिणाम वाले स्कूलों को नोटिस जारी किया है। डीईओ ने सभी 10 प्राचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है। वही कलेक्टर ने फेल व कमजोर छात्रों की पढ़ाई को अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए।