पातेपुर: मुजफ्फरपुर से पातेपुर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर दूल्हा बना कर शादी कराई
पातेपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर शादी करा दी। इस रेडिमेड शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार की देर रात 9 बजे से वायरल हो रहा है। बताया गया कि दोनों में एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक मुजफ्फरपुर से चलकर प्रेमिका से मिलने पातेपुर पहुंच गया। जहां दोनों को बात करते लोगों ने पकड़ लिया।