जमुई: मौरा में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पांच लोग घायल, तीन को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 24, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों में मिथिलेश यादव, उपेंद्र यादव, कमलेश्वरी देवी, सकेंद्र यादव और जनका देवी शामिल हैं। तीन गंभीर घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।