सन्ना: मनोर विकासखंड के सैकड़ों विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सहायक आयुक्त कार्यालय का किया घेराव
Sanna, Jashpur | Jun 17, 2026 कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज के सैकड़ों लोग आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। समाज के लोगों का आरोप है कि सर्वे सूची में उनका नाम नहीं जोड़ा गया है, जिससे वे विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित