टिब्बी: टिब्बी क्षेत्र में पुलिस ने की दो अलग-अलग कार्रवाई, इनामी नशा तस्कर और अवैध हथियार सहित युवक किया गिरफ्तार
टिब्बी/तलवाड़ा। जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग कार्यवाहियों में बड़ी सफलता हासिल की है। पहली कार्रवाई में तलवाड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण संख्या 45/24 में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी सेम्सदीन को गिरफ्तार किया।