सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत में ट्रैक्टर पलट जाने से एक युवक की मौत
गुरुवार तड़के सूरजगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई. पूर्वाह्न 6 बजे सूचना के बाद पीरी बाजार थाना के पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया. मृतक की पहचान बरियारपुर निवासी स्व.मसूदन यादव के पुत्र पंकज कुमार के रुप में हुई.