इकौना: वीरपुर परशुरामपुर मार्ग पर परशुरामपुर के पास गन्ना लदा ट्राला के टक्कर से महिला सहित तीन लोग हुए घायल
नवीन मार्डनथाना क्षेत्र के वीरपुर परशुरामपुर मार्ग पर रविवार शाम को गन्ना लदा ट्राला ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार बलरामपुर कोतवाली देहात चौकी बालपुर निवासी मंसाराम पुत्र राम सागर तिवारी व पत्नी राधा तिवारी व पांच वर्षीय पुत्री राधिका गंभीररूप से घायल हो गई। लोगों की ओर से घायलों को एम्बुलेंस से CHC इकौना में भर्ती गया।