अन्तागढ़: रावघाट-रायपुर नई रेल लाइन और पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ आज
रावघाट-रायपुर नई रेल लाइन एवं पैसेंजर ट्रेन सेवा का उद्घाटन आज दोपहर 1 बजे रावघाट रेलवे स्टेशन पर होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअल जुड़ेंगे। क्षेत्रीय विधायक और सांसद भी मौजूद रहेंगे। नई रेल सेवा से इलाके में कनेक्टिविटी और आवागमन सुविधा बढ़ेगी।